*बागबाहरा/कोमाखान /संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा दिनांक 1 मार्च 2026 को भारत के महान पक्षी वैज्ञानिक सलीम अली की स्मृति में बर्ड वाचिंग और वेट लैंड संरक्षण हेतु संगोष्ठी का कार्यक्रम विज्ञान आश्रम कसेकेरा,कोमाखान में आयोजित है। इसके साथ ही कसेकेरा के “बड़े तरिया” को छत्तीसगढ़ के एक ऐतिहासिक पक्षी स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सेमिनार में बर्ड वॉक, आर्द्रभूमि अध्ययन, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संरक्षण पर संवाद शामिल है।
*कौन भाग ले सकता है?*
शोधार्थी एवं विद्यार्थी, पक्षी विशेषज्ञ एवं प्रकृति प्रेमी, वन विभाग एवं पर्यावरण कार्यकर्ता, स्थानीय समुदाय भागीदारी कर सकते हैं। इसके लिए पूर्व पंजीयन किया जाना आवश्यक है। संगोष्ठी के आयोजकों द्वारा बताया गया है कि इस बर्ड वाचिंग में समय का बहुत महत्व है । पहले सत्र में 1 मार्च की सुबह 7:00 बजे से बड़े तरिया में पक्षियों की पहचान और गणना का काम शुरू होगा। जबकि दूसरे सत्र में कोमाखान बांधापारा तटबंध के आसपास की आर्द्र भूमि में आए पक्षियों का अवलोकन और अध्ययन होगा। तीसरे सत्र में छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले स्थानीय और माइग्रेटरी पक्षियों के संरक्षण और नदी तालाबों को बचाने के लिए विचार विमर्श होगा। इस कार्यक्रम में बाहर से आने वाले पक्षी अवलोकनकर्ताओं के लिए विज्ञान आश्रम, कसेकेरा में रुकने एवं भोजन की सुविधा रहेगी। इस संगोष्ठी से संबंधित किसी भी जानकारी, पंजीकरण या आवास व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के साथियों से 89595 91845, 6261074210, 9301526718 और 9926424543 से संपर्क किया जा सकता है।







.jpeg)